- Hindi News
- National
- Korar News Chhattisgarh News It Was Found Out That The Girl Was Pregnant With The Girl For 1 Year
बालिका से 1 साल से दुष्कर्मगर्भवती हुई तब पता चला
सर्वे के दौरान मितानिन को हुई जानकारी
पुलिस ने दिखाई तत्परताआरोपी को किया गिरफ्तार
मामला सामने आते ही कोरर पुलिस ने आरोपी युवक को गांव से तत्काल गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एमडी पटेल ने बताया युवक से हुई पूछताछ में उसने बालिका से दुष्कर्म करना कबूल किया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
कोरर | चिल्हाटी की नाबालिग बालिका से कोरर का युवक पिछले एक साल से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। युवक की धमकी के कारण बालिका इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं दे पा रही थी। गांव की मितानिन सर्वे के लिए जब उसके घर पहुंची तो बालिका को देख शंका हुई। टेस्ट कराया गया तो वह चार माह की गर्भवती निकली। बाद की पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया।
मामला सामने आने के बाद बालिका अपने परिजनों के साथ कोरर थाना पहुंची तथा युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। 14 वर्षीय बालिका की शिकायत के अनुसार पिछले साल उसका परिवार कोरर में निवासरत था। कोरर शीतलापारा निवासी युवक यादराम विश्वकर्मा 21 वर्ष से उसके परिवार का परिचय हुआ। बालिका का परिवार चिल्हाटी में शिफ्ट हो गया। पूर्व परिचित होने के कारण युवक बालिका के घर आना जाना करता रहा। इसी दौरान बालिका को अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। बालिका ने घटना की किसी को जानकारी नहीं दी। मितानिन को पता चला तो पूछताछ के बाद परिजनों के सहमति से बालिका का परीक्षण कराया गया। उसे चार माह की गर्भवती होना पाया गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।