पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charama News Chhattisgarh News Mandi Wall Collapses Due To Heavy Rains Dirty Water Enters Houses

तेज बारिश के कारण गिरी मंडीकी दीवार, घरों में घुसा गंदा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीवार बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया

चारामा मंडी सचिव गोविंद राम कौशिक ने कहा कि इस मामले को लेकर वार्ड 9 की सूचना मिली है। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया। जल्द से जल्द दीवार बना दी जाएगी।

मंडी प्रशासन को अवगत कराया

पार्षद लोकेश बारसागड़े ने कहा कि मंडी प्रशासन को इस समस्या के बारे अवगत करा दिया गया। काम नहीं होने पर दोबारा मंडी प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाएगी।

चारामा | नगर के मंडी परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से मंडी परिसर का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इसके बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं। सुधर परिसर के भीतक घुसकर यहां वहां गंदगी फैला रहे हैं। वार्ड क्र. 9 के मंडी परिसर की दीवार बारिश के दौरान गिर गई थी। इसके चलते नाली का गंदा पानी वार्ड के जीवन लाल भटट, राजकुमार मैश्राम, किसन भटट, प्रताप भटट के घरो में गंदा पानी घुस रहा है।

बारिश के दिनों में वार्डवासियों के घरों में गंदा पानी घुस जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अब लगातार गंदा पानी, कचरा लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। गंदगी के चलते सुअर भी यहां मंडराते रहते हैं। वार्डो से उठाए कचरों को मंडी परिसर में लाकर फेंकते है। इसके चलते परेशानी बढ़ जाती है। पार्षद लोकेश बारसागढे ने 7 मार्च को सब्जी मंडी के पीछे वाली दीवाल की मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मंडी परिसर की दीवार टूटने से घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी।
खबरें और भी हैं...