मध्याह्न भोजन रसोइयों की हो रही अनदेखी
कांकेर | छग महिला-पुरूष मध्याह्न भोजन रसोईया संघ ने राज्य सरकार द्वारा रसोइयों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। संघ ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा बजट में रसोइयों को कोई राहत नहीं मिली। रसोईया बजट से अपनी मांगों को पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन सरकार द्वारा न उनका मानदेय बढ़ाया गया, न ही अन्य सुविधाओं पर कोई घोषणा की गई।
विधानसभा चुनाव के समय जनघोषणा पत्र में किए गए अपने वादों में कहा गया था कि सरकार बनी तो रसोइयों को
कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाएगा, लेकिन अब तक मानदेय को लेकर घोषणा नहीं की गई। अब रसोइया अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने का फैसला कर रहे हैं।