पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Old Residents Were Told That They Were Captured Evicted

पुराना निवासी बता कर रहेथे कब्जा, किए गए बेदखल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर | वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आरएफ 603 के घने जंगल में पांडरपुरी निवासी चैनूराम निषाद अन्य 6 सहयोगियों के साथ मिलकर रकबा 0,120 हेक्टेयर वन में वृक्षों को काटकर अतिक्रमण किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी देवलाल दुग्गा, मुकेश नेताम, नायाब तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, पटवरी विशेष तिरसुनिया व कमल सिंह कोरेटी के संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वन अपराध दर्ज कर इनके खिलाफ कार्रवाई की। चैतूराम निषाद सहित 6 लोगों ने अपने आप को भूमिहीन बताते हुए पूर्व में मुख्यमंत्री से भूमि की मांग करते हुए आवेदन किया गया था। तहसील व वनविभाग के संयुक्त टीम ने मौके पर शुक्रवार को जाकर जंाच पड़ताल की गई। जांच में पता चला कि पूर्वजों के समय से जमीन पर कब्जा होने और उसे बेदखल करने की शिकायत गलत निकली। चैनूराम निषाद का पूर्व में ही भूमि स्वामी 0.40 हेक्टेयर, साथ ही 1 एकड़ वनभूमि का मालिक होना पाया गया। अन्य लोग भी भूमिस्वामी पाए गए।
खबरें और भी हैं...