पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Opinion From The Public On The Needs Of The City Holi Meeting Again

शहर की जरूरतों पर जनता से ली राय, फिर हुआ होली मिलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की जरूरतों व सौंदर्यीकरण को लेकर शहरवासियों की बैठक सोमवार शाम 4 बजे जिला पंचायत में आयोजित की गई। इसमें शहर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। शहरवासियों ने अपने सुझाव भी दिए। बैठक पश्चात होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने कहा कि कांकेर शहर में बहुत से विकास के मूलभूत कार्य लंबित थे। जिसके लिए लगातार मांग की जा रही थी। शहर तथा शहरवासियों की जरूरत को समझते शहर के सड़क चौड़ीकरण तथा जीर्णोद्धार, दूधनदी में बाढ़ रोकने के उपाय, पर्यटन को बढ़ावा देने गढिय़ा पहाड़ सौंदर्यीकरण, शहर की जरूरत को देखते ऑडिटोरियम तथा मंगलभवन, शिक्षा को बढ़ावा देने मेडिकल कालेज, बीएड कालेज शुरू कराने स्वीकृति मिल चुकी है। अब शहर के पुराना बसस्टेंड तथा डेली मार्केट आदि को सुव्यवस्थित करते शहर में सौंदर्यीकरण कार्य कराना है। जिसमें शहरवासियों व व्यापारियों की भागीदारी भी चाहिए। इसके बाद शहरवासियों ने शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने अपने अपने सुझाव भी दिए।

जानें किस कार्य के लिए कितनी राशि मिली

बाढ़ के पानी को शहर में घुसने से रोकने दूध नदी के दोनों ओर आधा आधा किलो मीटर में 4 किमी ऊंचा रिटेनिंग वाल बनाने 25 करोड़, नालियों के पानी से प्रदूषित होती दूधनदी को बचाने सीवरेज के लिए 12 करोड़, नेशनल हाईवे को ऊपर नीचे रोड से दूधनदी पुल तक 10 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाने 3 करोड़ तथा सेंटमाईकल स्कूल से ऊपर नीचे रोड तक तथा दूधनदी पुल से ज्ञानी चौक तक गौरव पथ बनाने 2 करोड़, गौरवपथ में डिवाईडर व लाईट के लिए 2 करोड़, शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने सर्वसुविधायुक्त 750 सीटर आडिटोरियम निर्माण के लिए 22 करोड़, शहर को पर्यटन के नक्शे में लाने गढिय़ा पहाड़ को संवारने 3 करोड़ रूपए, शहर में होने वाली शादियों तथा अन्य आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन बनाने 1.50 करोड़, यूटिलिटी सेंटर के लिए 4.50 करोड़, शहर का गौरव है नरहरदेव स्कूल को माडल स्कूल बनाने 30 लाख, अधूरी जलावर्धन योजना को पूरा करने 8 करोड़, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति हुई है।


पुराना बस स्टैंड में किया होलिका दहन

बैठक के बाद अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख पुराना बसस्टेंड पहुंचे जहां होलिका दहन किया गया। इस बार होलिका दहन में कोरोना वायरस का दहन किया गया।

शहर की जरूरत एवं सौंदर्यीकरण को लेकर नागरिकों ने रखी अपनी राय।
खबरें और भी हैं...