पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Order Not Reached Yet Schools Remain Open

आदेश ही नहीं पहुंचा, खुले रहे स्कूल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना से लडऩे की तैयारी चल रही है लेकिन हकीकत यह है कि जिले में ढंग का संचार साधन तक नहीं है। छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने राज्य शासन से जारी आदेश 24 घंटे बाद भी कमजोर संचार व्यवस्था के चलते जिले के अधिकांश स्कूलों तक नहीं पहुंच पाया। शुक्रवार को अंदरूनी इलाके की कई स्कूलें लगे। जब भास्कर ने शिक्षकों से घोषित छुट्टी को लेकर चर्चा की तो वे चौके तथा जानकारी लेने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। पुष्टि होने पर दोपहर बाद 31 मार्च तक के लिए बच्चों की छुट्टी कर दी गई।

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश में 13 से 31 मार्च तक स्कूलों की छुट्टी कर दी। पिछले दो दिन से यह आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है लेकिन जिले के अधिकतर स्कूलों में यह आदेश पहुंच ही नहीं पाया। शिक्षा विभाग का दावा है आदेश 12 मार्च रात में ही जारी कर दिया गया था। स्कूलों की हालात का जायजा लेने भास्कर टीम आमाबेड़ा पहुंची तो वहां की 86 स्कूलें रोज की तरह संचालित हो रहे थे। मध्यांह भोजन भी बन रहा था। तुसकाल संकुल अंतर्गत आने वाले 11 गांव के आंचलापारा, केसुरबेड़ा, कोतकुड़, बागझर, हिरनपुर प्राथमिक शाला, बड़ेतवड़ा प्राथमिक व मिडिल, कोलियारी, तुसकाल, उपर कामता प्राथमिक व मिडिल, मातला अ प्राथमिक, मिडिल व हाईस्कूल लगी थी। तुसकाल संकुल समंवयक अशोक कोर्राम ने कहा अब तक किसी भी माध्यम से आदेश नहीं मिला है। इसके बाद अंतागढ़ बीईओ से संपर्क किया जहां से भी पुष्टि नहीं होने पर अन्य जगह संपर्क कर आदेश प्रति मंगाई तथा छुट्टी कर दी। एेसे ही हालात कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी इलाकों में दिखे।

मितानिनों का प्रशिक्षण रहा जारी

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से स्कूल के साथ सभी प्रशिक्षण को बंद करने निर्देश दिया गया है। लेकिन भानुप्रतापपुर में मितानिनों का प्रशिक्षण 13 मार्च को जारी रहा जिसमें 150 मितानिनों ने भाग लिया। बीपीएम प्रशांत मरसकोले ने कहा प्रशिक्षण 7 दिनों तक चलेगा। सरकार ने शिक्षण संस्थाएं बंद करने कहा है, यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। प्रशिक्षण बंद करने उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

आंगनबाड़ी भी बंद, नहीं मनेगा वजन त्योहार

महिला बाल विकास विभाग ने भी 31 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी बंद करने आदेश जारी किया है। इस दौरान वजन त्योहार व पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रम भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। रेडी टू ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा।

जिम, लायब्रेरी और स्वीमिंगपुल भी बंद करने का आदेश

कोरोना के खतरे को देखते नगरीय प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक लायब्रेरी, सरकारी व निजी जिम, स्वीमिंग पुल, वाटर पार्क आदि को 31 मार्च तक बंद रखने आदेश जारी किया है।

भास्कर की टीम ने जब स्कूल में छुट्‌टी के बारे में पूछा तो चौंक गए शिक्षक

रात में हुआ आदेश, बीईओ को पालन कराना था

शासन ने सभी स्कूलों व कॉलेजों में 13 से 31 मार्च तक घोषित किया है अनिवार्य अवकाश

जिला शिक्षाधिकारी राकेश पांडे ने कहा गुरूवार रात 8 बजे ही सभी बीईओ को 13 मार्च से स्कूल बंद रखने आदेश जारी किया गया था। बीईओ की जिम्मेदारी है अपने क्षेत्र में आने वाले सरकारी व निजी स्कूलों को बंद कराएं। स्कूल क्यों बंद नहीं हुए इसकी जानकारी बीईओ से ली जाएगी।

शुक्रवार को आमाबेड़ा इलाके के बड़े तेवड़ा प्राथमिक स्कूल में बैठे बच्चे।
खबरें और भी हैं...