पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News People Listened To Cm39s Radio Talk In Potgaon

पोटगांव में लोगों ने सुनी सीएम की रेडियोवार्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर। लोकवाणी का श्रवण करते ग्रामीण व बच्चे।

कांकेर | मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का आठवीं कड़ी का प्रसारण हुआ। इसके श्रवण के लिए ग्राम पंचायत भवन पोटगांव में व्यवस्था की गई। इसमें गांव के सभी वर्गों ने लोकवाणी का श्रवण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को बराबरी के अवसर विषय पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा मातृ-शक्ति को हमारे धर्म, अध्यात्म, परम्परा, संस्कार, लोक जीवन में पूज्यनीय का सम्मान प्राप्त है। हमारे छत्तीसगढ़ में तो देवी को अपने हर स्वरूप में मां माना जाता है। दंतेवाड़ा में मां दन्तेश्वरी, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी, रतनपुर में मां महामाया, चंद्रपुर में मां चन्द्रहासिनी के शक्तिपीठ और हर गांव-हर शहर में कोई न कोई लोकआस्था केंद्र है। इसके बारे में व्यापक मान्यता है कि वहां विराजी देवी मां हमारी रक्षा करती हैं, पालन करती हैं, जिनके आशीर्वाद से हम तरक्की करते हैं। आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था और यह साबित कर दिया था कि उन्हें बराबरी का पूरा हक है।
खबरें और भी हैं...