पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News People Told About Drinking Water Problem In Barrebeda Ssb 33rd Corps Bore It

बर्रेबेड़ा में लोगों ने बताई पेयजल समस्या तो एसएसबी 33वीं वाहिनी ने कराया बोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएसबी 33वीं वाहिनी केंवटी द्वारा ग्राम पंचायत बोंदानार के आश्रित ग्राम बर्रेबेड़ा के लाटापारा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कंपनी सीओबी बर्रेबेड़ा के सहायक कमांडेंट सुमित मलिक ने कहा एसएसबी रावघाट रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण को सुरक्षा देने के साथ ग्रामीणों के सहयोग व गांव की समस्याओं को दूर करने भी लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर गांव की निस्तारी समस्या को देते हुए 5 इंच बोरवेल नलकूप खनन कराकर मोटर पंप लगाकर शुरू किया गया।

सहायक कमांडेंट ने ग्रामीणों से नलकूप का उचित रखरखाव करने व उचित उपयोग करने की बात कही। इस मौके पर गौरीशंकर बघेल, देवप्रसाद दर्रो, अस्सीलाल, सुरेश यादव, चमरुराम गोटा, हरीराम कोमरा, धर्मा, मानूराम, सहागूराम, फूलबाई, बिरजो बाई, कमीता, जोहत्रीन, खिलेश्वरी, श्यामबाई, मानबत्ती, धर्मीबाई आदि उपस्थित थे।

टेकाढोड़ा, भैंसमुंडी स्कूल को बांटी गई सामग्री

एसएसबी 33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केंवटी द्वारा सामाजिक चेतना अभियान के तहत टेकाढोड़ा व भैंसमुंडी स्कूल को आलमारी, वाइट बोर्ड, जनरल नॉलेज की किताबें, कलैंडर, मैप, मार्कर आदि का वितरण किया गया। सहायक कमांडेंट रोमेश यैखम ने ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने कहा इस क्षेत्र की और कोई समस्या हो तो ग्राम सरपंच के माध्यम से हमें बताएं, ताकि आने वाले समय में निराकरण करने की कोशिश करेंगे एवं हमसे जो संभव नहीं होगा तो हम अपने संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या का निराकरण करेंगे। इस मौके पर निरीक्षक अरविंद कुमार, टेकाढोड़ा सरपंच गायत्री कावड़े, टेकाढोडा प्रधानाचार्य केके यादव, ग्राम भैंसमुडी स्कूल प्रधानाचार्य सुरेखा गौर आदि उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर। बर्रेबेड़ा में बोर खनन के दौरान मौजूद ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...