पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एजुसेट 23 से देगी पीईटी और नीट की कोचिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुर्गूकोंदल | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे बच्चों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी द्वारा संचालित एजुसेट द्वारा 23 मार्च से पीईटी, नीट समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी। शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल के प्राचार्य एसडी दास एवं एजुसेट समन्वयक मनीष गौतम ने
बताया बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को पीईटी, नीट समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए विद्यालय में सुबह 9 बजे से कोचिंग दी जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मेडिकल, पीईटी के लिए नीट परीक्षा 8 मई को आयोजित की जाएगी। कोचिंग में गणित, भौतिक, रसायन जीवविज्ञान के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन एक विषय पर कोचिंग दी जाएगी।
खबरें और भी हैं...