- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Pg College Gets Recognition For Hindi Research Center
पीजी कॉलेज को मिली हिंदी शोध केंद्र की मान्यता
कांकेर | भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज को हिंदी शोध केंद्र के रूप में मान्यता मिल गई है। अब पीजी कॉलेज कांकेर में पीएचडी कोर्स वर्क की नियमित कक्षाएं लगेंगी और जानकारी जुटाई जाएगी। हिंदी विषय एवं बस्तर के आंचलिक भाषा-साहित्य तथा छग की राजभाषा छत्तीसगढ़ी, लोकभाषा साहित्य का गुणवत्तापूर्ण शोध परक जानकारी आने वाली पीढ़ी जान पाएगी। हिंदी के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. स्वामी राम बंजारे बस्तर विश्वविद्यालय में हिंदी के शोध निर्देशक, हिंदी अध्ययन मंडल के भूतपूर्व अध्यक्ष, विद्या परिषद के सदस्य एवं डीआरसी के चैयरमेन के नेतृत्व में 4 शोध छात्र पीएचडी शोध कार्य कर रहे हैं। कॉलेज में शोध केंद्र स्थापित होने से बस्तर अंचल के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें अब बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से राहत मिलेगी। प्राचार्य डॉ. केआर धु्रव ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद नईदिल्ली द्वारा कॉलेज को बी ग्रेड प्रदान किया गया है। कॉलेज के समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, वाणिज्य विभाग को भी शोध केंद्र की मान्यता मिलने वाली है।