पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योजना... मांदरी में 17 छात्रों को मिली साइकिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | शासकीय हाईस्कूल मांदरी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत शनिवार को 17 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटोडी थे। अध्यक्षता सरपंच दशरथ कोरेटी ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य हेमलता मंडावी, सुकचंद कांगे, संतोष कावड़े, प्रभारी प्राचार्य नीलकमल बेलोघिया, मन्नु यादव, विष्णु साहू थे। अतिथियों ने बच्चों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने की बात कही। नए टेक्नोलॉजी के साथ पढ़ाई करने की भी बात कही। प्रभारी प्राचार्य ने कहा जिस प्रकार साइकिल का पहिया बिना रूके अपने लक्ष्य तक पहुंचता है, उसी तरह हमें भी लगातार चलते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए।
खबरें और भी हैं...