योजना... बंासला में 23 छात्राओं को मिली साइकिल
भानुप्रतापपुर | हाईस्कूल बांसला में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच विष्णु प्रसाद नायक द्वारा कक्षा 9 वीं की 23 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण किया। प्राचार्य बीएस कांगे ने छात्राओं को जिम्मेदारी के साथ साइकिल की देख रेख करने कहा। इस अवसर पर सगन लाल भुआर्य, गनसू राम नाग, ग्राम पटेल तिलक दर्रो, जनक देहारी, शिवप्रसाद कोरेटी, संतु चक्रधारी, शिक्षक गोवर्धन नेताम, विष्णु सहा, उषा साहू, ज्योति मरकाम, प्रेमलता तारम, पुष्पा नाग आदि उपस्थित थे।