पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराध रोकने के लिए बनाई गई योजना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर| अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में कांकेर एवं भानुप्रतापपुर अनुविभाग के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना,चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। इसमें थाना, चौकी क्षेत्रों में हो रहे चोरी, नकबजनी, संपत्ति संबंधित अपराध के रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाई गई व अपराध विवेचना, गुम बालक,बालिकाओं के दस्तायाबी, अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कांकेर एसडीओपी मो. तस्लीम आरिफ, भानुप्रतापपुर एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो, कांकेर थाना प्रभारी नरेश दीवान, चारामा थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख, नरहरपुर थाना प्रभारी शरद दुबे, कोरर थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल समेत अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...