पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Pledge Not To Offend Women In Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय में महिलाओं को ठेस नहीं पहुंचाने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | केंद्रीय विद्यालय कांकेर में नारी शक्ति के सम्मान में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बताया गया कि महिलाओं को अधिक से अधिक सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराना है ताकि कोई महिला अपने आप को कार्यस्थल पर, मार्ग में बाजार में स्वयं को अकेला या मजबूर महसूस न करें। पुरूष स्टाफ ने प्रतिज्ञा ली कि महिलाओं को किसी भी प्रकार से ठेस नहीं पहुंचाएंगे। ना ही महिलाओं का अपमान होने देंगे। प्राचार्य भूप सिंह ने उपस्थित महिलाओं को प्रणाम करते उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। नारी शक्ति के योगदानों से सभी को अवगत कराया। प्राचार्य ने बताया मन, कर्म, वचन या किसी भी प्रकार से महिलाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम की सूत्रधार वरिष्ठ अध्यापिका के परमेश्वरी थी। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिकाएं यशवंती साहू, स्मिता, किरण, खुशबू यादव के अलावा अन्य महिलाएं उपस्थित थी। पुरूष स्टाफ में सुभाष सिंह शेखावत के अलावा अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...