पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Program Information Given On Fundamental Rights

कार्यक्रम... मौलिक अधिकारों की दी गई जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार काउंसिल द्वारा ग्राम आंखीहर्रा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को मौलिक अधिकारियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नरहरपुर थाना प्रभारी ने कहा कि आईएचआरसी का जागरुक कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए। इससे जनता जागरूक होगी। इस दौरान गांव के 81 परिवार को बहिष्कार करने के आवेदन पर संस्था के सदस्यों ने थाना प्रभारी से चर्चा की। थाना प्रभारी ने समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आईएचआरसी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष अनिल सिरवेस्टर, बस्तर संभागअध्यक्ष संतोष कुमार कुलदीप, कांकेर जिलाध्यक्ष तिलकराम मरकाम, कोंडागांव जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, कांकेर तहसील अध्यक्ष केजुराम नरेटी, कांकेर जिला उपाध्यक्ष माधव सिंह नाग आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...