- Hindi News
- National
- Lakhanpuri News Chhattisgarh News Public Representative Nominated For District Development Committee
जिला विकास समिति के लिए मनोनीत किए जनप्रनितिधि
कांकेर| सांसद मोहन मंडावी द्वारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के लिए ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों को मनोनित किया गया है। इसमें कांकेर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोदागांव के सरपंच पंचु राम नायक, ग्राम पंचायत व्यासकोंगेरा के सरपंच कमलेश उसेंडी और ग्राम पंचायत बेवरती के सरपंच सुरेखा नेताम को मनोनित किया गया है। कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत छोटेकापसी के सरपंच सुकदेव सलाम तथा भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत संबलपुर के सरपंच अनिता रावटे को निगरानी समिति के लिए मनोनित किया गया है।