पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Respect For Women Police Personnel For Better Work

बेहतर काम के लिए महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांकेर एसपी द्वारा अनूठी पहल की गई। एसपी द्वारा पुलिस महिला अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सुघ्घर समाधान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी भोजराम पटेल ने किया। इसमें जिला में पदस्थ पुलिस के महिला अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुईं। कार्यक्रम में कानून व्यवस्था, विवेचना, यातायात सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों से सम्मानित किया गया।

इसमें शारदा यादव, ज्योत्सना प्रेम, ममता साहू, सुमती बाखला, जमुना कोमरा, कांति गोटा, किरण परिहार, पुष्पा ठाकुर, शांता धु्रव, निर्मला मरकाम, ओमता मरकाम व स्वास्थ्य विभाग की पुष्पलता कवाची को प्रसव के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य व ललिता यादव को मरीजों की देखभाल के लिए प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला में पदस्थ अन्य महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी, ्र कर्मचारी द्वारा बाइक रैली भी निकाली गई।

महिलाओं को लेकर नजरिया बदलना होगा

एसपी पटेल ने कहा कि इस बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं का दायित्व भी बढ़ा है। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश के अनुसार कार्य करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नारी जो बेटी, बहन, प|ी, मां कई रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करती है। महिला सशक्तिकरण के लिए पहले तो हम सबको महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। । यदि कोई पीडि़त महिला थाने शिकायत लेकर पहुंचती है तो थाने में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है कि उनकी बातों को ध्यान से सुनें, क्योंकि एक महिला कि संवेदना को महिला ही अच्छी तरह से समझ सकती है। पीडि़ता के समस्या को ध्यान से सुनकर उसे सांत्वना देते हुए उसकी समस्या का तुरंत निराकरण करने की कोशिश करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा सहायक उप निरीक्षक शकुन्तला साहू के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया, जो जिला में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्या सुनने प्रति सप्ताह मंगलवार का दिन निर्धारित किया गया। कमेटी हर 3 माह में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कार्यक्रम में एएसपी कीर्तन राठौर, एसडीओपी आकाश मरकाम, जगदीश उईके आदि उपस्थित थे।

कांकेर। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मी सम्मान लेते हुए।
खबरें और भी हैं...