- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Respect Was Also Given To Women And Pledged To Pursue Them
महिलाओं का किया गया सम्मान उन्हें आगे बढ़ाने संकल्प भी लिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर द्वारा सुभाष वार्ड में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता देवेंद्र जैन ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद दीपक खटवानी ने की। इस मौके पर महिलाओं का तिलक लगा व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, टिकेश्वर जैन, ललित गांधी, संजय पुरी गोस्वामी, सेष कुमार यादव, धर्मेंद्र ऊके, दिनेश यादव, संतोष गुप्ता, मोहित साहू, रमा आसवानी, हेम कुंवर गोस्वामी, भारतीय शर्मा, जुबेदा बेगम, दया बबलानी, उमा ठाकुर, सरला पुरी गोस्वामी, लक्ष्मी गोस्वामी, अहिल्या रजक, प्रेमवती यादव, उषा साहू, पुष्पांजलि ठाकुर आदि उपस्थित थे।
महिला मोर्चा ने मनाया महिला दिवस
भानुप्रतापपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कन्हारगांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुलोचना जैन ने महिला दिवस के महत्व और वर्तमान में नारी के सम्मान की चुनौतियों को बताया। रामबाई गोटा, हेमप्रकाश शिवहरे, अभय पांडे, बुधनू पटेल, नरोत्तम सिंह चौहान, कुमुदनी खरे ने नारी सशस्कतीकरण को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा नारी का सम्मान हर दिन होना चाहिए, वर्तमान में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।
कन्हारगांव के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
कांकेर। सुभाष वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित महिलाएं व अन्य लोग।