पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Rope Way Sonai Rupai Temple To Be Built For Gadiya Mountain

गढ़िया पहाड़ के लिए रोप वे, सोनई-रूपई मंदिर जाने बनेगी सीढ़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर शहर के सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और कलेक्टर केएल चौहान ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंंने निरीक्षण करते हुए घड़ी चौक के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य एवं सड़क चौडीकरण कार्य, ऑडिटोरियम निर्माण स्थल, पशु चिकित्सालय के पीछे जर्जर भवन को तोड़कर नए सिरे से बनाए जाने तथा अलबेलापारा स्थित माहुरबंद तालाब एवं चिल्ड्रन गार्डन का भी अवलोकन कर सौंदर्यीकरण बनाने नगर पालिका सौरभ तिवारी को कहा। उन्होंने ऊपर-नीचे सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र बनाये जाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए। भंडारीपारा दूध नदी में रिटर्निंग वॉल बनाए जाने की चर्चा करते हुए शीघ्र प्रस्ताव बनाने कहा गया। उन्होंने पुराना बस स्टैंड स्थित एनीकट का अवलोकन करते हुए बनाए जाने वाले रिटर्निंगवॉल सर्वें कार्य का भी अवलोकन किया।

रास्ते के दोनों छोर पर होगा सौंदर्यीकरण

गढिय़ा पहाड का निरीक्षण करते हुए पहाड़ में चढऩे वाली सड़क के दोनो किनारे पौधरोपण एवं वॉल पेंटिंग से सौंदर्यीकरण कार्य डीएफओ को कहा। गढिय़ा पहाड के ऐतिहासिक सिंहद्वार, झंडा शिखर, फांसी स्थल का भी अवलोकन किया। सोनई-रूपई तालाब स्थिति मंदिर जाने वाले रास्ते को पत्थरों से सीढ़ीनुमा बनाने कहा। गढिय़ा पहाड़ में पर्यटकों के आने-जाने के लिए रोप-वे निर्माण किए जाने का प्रस्ताव बनाने कहा गया। उन्होंने जोगीगुफा के नीचे स्थित दुधावा तालाब का भी अवलोकन किया। तालाब में पिचिंग कार्य और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए प्रस्ताव बनाने कहा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, एल्डरमेन सोमेश सोनी, पार्षद सरदार अजय सिंह रेणु, वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता यूके मेश्राम, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग संतोष नेताम, तहसीलदार मनोज मरकाम एवं नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी आदि उपस्थित थे।

गढ़िया पहाड़ का निरीक्षण करते विधायक, मुख्यमंत्री सलाहकार व कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...