पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narharpur News Chhattisgarh News School Building Could Not Be Built In Abhanpur Even In 3 Years

अभनपुर में 3 साल में भी नहीं बना पाए स्कूल भवन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरोना। स्कूल भवन का निर्माण तीन साल बाद भी पूरा नहीं हुआ।

सरोना | नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अभनपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण 3 साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। भवन निर्माण अब तक पूरा नहीं होने से स्कूली बच्चों को कक्षा में बैठने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने शासन से नवीन हाईस्कूल भवन की मांग रखी थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए प्रशासन ने अभनपुर में नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन की स्वीकृति दी, लेकिन ठेकेदार द्वारा स्कूल भवन का निर्माण काफी धीमी गति से किया जा रहा है। इसके चलते तीन साल होने के बाद भी बन नहीं बन पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल भवन का कार्य जल्द पूर्ण करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...