- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Spirituality Kayastha Society Worshiped Chitragupta
अध्यात्म... कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त की पूजा की
भानुप्रतापपुर | भाई दूज के दिन कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इस दौरान कलम दवात का पूजन भी किया गया। नगर के बसंतनगर में सामूहिक रूप से कायस्थ समाज के लोग पूजा और अर्चना किए। इस मौके पर नीलेश वर्मा ने कथा वाचन किया। समाजजनों ने घरों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। कायस्थ समाज के उन घरों के बच्चों को कलम पकडऩा सिखाया गया, जिन्हेंने इसी वर्ष स्कूलों में दाखिला लिया है। अभिभावकों ने उन बच्चों के हाथ पकड़ कर कलम से चित्रगुप्त की मूर्ति व फोटो के समक्ष लिखना सिखाया। इस अवसर पर किरण श्रीवास्तव, स्नेहलता श्रीवास्तव, प्रभा वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, निरंकार श्रीवास्तव, निलेश वर्मा, भरत श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, सतीष श्रीवास्तव, अक्कू सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना आदि उपस्थित थे।