पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनोबल से खुद को मजबूत बनाएं: रामा दीदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला जेल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बंदी महिलाओं को संचालिका ब्रह्माकुमारी दीदी ने कहा जो नारी सत्य मार्ग पर चलती है,
वह देवी बन जाती है। अत: हमें श्रेष्ठ कर्म ही करना है, उसके लिए हमें अपने विचार को पहले शुद्ध बनाने होंगे। उन्होंने बुराइयों पर विजय प्राप्त करने ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग के माध्यम से अपने मनोबल को बढ़ाकर अपने को कैसे सशक्त बनाएं इस पर उद्बोधन दिया।

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने कहा महिला दिवस केवल आज का ही दिन नहीं, हर दिन महिला दिवस है। हर क्षेत्र में महिलाएं आज अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने बंदी महिलाओं को कहा कि आप निराश ना हो ऐसा मानिए आपके साथ जो कुछ हुआ अच्छा हुआ, हो सकता है बाहर आपको नुकसान होने वाला हो, कोई आपदा आने वाली हो और यहां ईश्वर ने आपको सेव कर दिया। ऐसे सभी अपने को पास पॉजिटिव रखें।

शाम 5 बजे ब्रह्माकुमारीज संस्था प्रांगण में महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें ज्योतिषी डॉ गीता शर्मा, मदर मेरी होस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर लूसी, पीडब्ल्यूडी केशकाल के अनुविभागीय अधिकारी आशा मंडावी, गीता अशोक शर्मा, पार्षद सुशीला यादव शामिल हुए।

रामा दीदी ने कहा नारी सृष्टि के लिए वरदान हैं। नारी सृष्टि का श्रृंगार है, नारी ईश्वर का अनुपम उपहार है नारी अपने को पहचान लें, अपने को सशक्त बना लें तो परिवार, समाज, राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य कर सकती है। आज हर क्षेत्र में नारी अपना योगदान दे रही हैं आगे बढ़ रही हैं।

कांकेर। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित साधक।
खबरें और भी हैं...