- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Students Of Durgukondal Did Not Get Bicycle
दुर्गूकोंदल की छात्राओं को नहीं मिली साइकिल
शासन द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के तहत हर वर्ष 9 वीं के छात्राओं को साइकिल वितरण किया जाता है। लेकिन अब तक ब्लॉक के स्कूलों में साइकिल वितरण नहीं किया जा रहा है। ब्लॉक में 26 हाईस्कूल में 9 वीं के 625 छात्राओं को योजना के तहत साइकिल वितरण किया जाना है। सत्र बीतने को है, लेकिन अब तक साइकिल नहीं मिलने से छात्राओं व पालकों में निराशा है। इस संबंध में बीईओ केशव साहू ने बताया शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को शिक्षा सत्र खत्म होने को है। साइकिल वितरण के लिए डिमांड जिला कार्यालय कांकेर को भेजी गई है। साइकिल पहुंचते ही छात्राओं को साइकिल वितरण किया जाएगा।