पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Students Of Seven Colleges From 6 Districts In The Inter Polytechnic Zonal Sports Competition

इंटर पॉलीटेक्निक जोनल खेल प्रतियोगिता में 6 जिलों से जुटे सात कॉलेजों के छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़े पनेड़ा स्टेडियम में एनएमडीसी पॉलीटेक्निक कॉलेज की ओर से इंटर पॉलीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जोन-4 की प्रतियोगिताओं में छह जिलों के सात कॉलेजों की टीम ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय आयोजन में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसी कई प्रतियोगिताएं रखी गईं। इन प्रतियोगिताओं में एनएमडीसी डीएवी पॉलीटेक्निक दंतेवाड़ा शीर्ष पर रहा। जबकि महिला पॉलीटेक्निक जगदलपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।

कुछ प्रतियोगिताएं 14 व 15 मार्च को कोंडागांव में भी होनी हैं। जिसमें जोन-4 के ओवरऑल विजेता की घोषणा होगी। बड़े पनेड़ा में हुई प्रतियोगिता में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर, कांकेर, सुकमा, महिला पॉलीटेक्निक जगदलपुर व एनएमडीसी डीएवी पॉलीटेक्निक दंतेवाड़ा की टीम ने हिस्सा लिया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने क्रिकेट खेलकर किया। जबकि समापन समारोह में जावंगा के पूर्व सरपंच बोमड़ाराम शामिल हुए। इंटर पॉलीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश ठाकुर ने मैनेजमेंट को धन्यवाद प्रेषित किया।

जानिए ये रहे विजेता: क्रिकेट के फाइनल में दंतेवाड़ा ने सुकमा को को हराया। वॉलीबॉल के महिला व पुरुष दोनों ही स्पर्धा में दंतेवाड़ा के खिलाड़ी अव्वल रहे। कबड्डी में पुरुष वर्ग में सुकमा प्रथम व दंतेवाड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कोंडागांव प्रथम व दंतेवाड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन के एकल व युगल प्रतिस्पर्धा में दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। सुकमा व नारायणपुर के खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में भी दंतेवाड़ा पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारकर प्रथम व द्वितीय स्थान पर जगह बनाई। सभी खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय स्थान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। टीम को भी शील्ड प्रदान किया गया। क्रिकेट की स्पर्धा में बेस्ट बैट्समैन आशीष साहू, बेस्ट बॉलर जयपाल व मैन ऑफ द टूर्नामेंट गेंदलाल को प्रदान किया गया। ये सभी खिलाड़ी पॉलीटेक्निक दंतेवाड़ा के छात्र हैं ।

ये प्रतियोगिताएं हुईं

पहले दिन क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल का आयोजन हुआ। निबंध, वाद विवाद, चित्रकला, रंगोली, टेक्निकल मॉडल, त्वरित भाषण, भाषण गान हुआ। दूसरे दिन ऑडिटोरियम में नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

पॉलीटेक्निक कॉलेज दंतेवाड़ा के प्राचार्य को सम्मानित करतीं तूलिका कर्मा।

दंतेवाड़ा. खेलों का शुभारंभ करतीं तूलिका कर्मा
खबरें और भी हैं...