पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News The City Pond Filled With Hyacinth Cleanliness Has Not Been Done For A Year

शहर का डढि़या तालाब जलकुंभी से भरा, सालभर से सफाई भी नहीं हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी प्रदूषित होने से नहाने वालों को हो रही खुजली

कांकेर | शहर के डढिय़ा तालाब एक हिस्सा पूरी तरह से जलकुंभी से पट गया है। इसके चलते पानी प्रदूषित हो गई है। तालाब में निस्तारी करने वाले लोगों को अब खुजली की शिकायत होने लगी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पार्षद से की। पार्षद व नेता प्रतिपक्ष जयंत अटभैया ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका सीएमओ से शिकायत की है।

डढिय़ा तालाब का आधा हिस्से में जलकुंभी होने से पानी में कीड़े होने लगे हैं। जलकुंभी के सडऩ के चलते पानी से दुर्गंध आने लगी है। वहीं झाडिय़ों के चलते सांप व अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष जयंत अटभैया ने कहा कि सालभर से ज्यादा समय से जलकुंभी व अन्य गंदगी की सफाई नहीं हो पा रही है।

जलकुंभी काफी मात्रा में होने से निस्तारी के साथ कपड़ा धोने में भी लोगों को दिक्कत होती है। डढिय़ा तालाब में जवाहर वार्ड के साथ आमापारा, माहुरबंदपारा, संजय नगर, मांझापारा, अन्नपूर्णापारा के लोग भी निस्तारी करते हैं। जवाहर वार्ड के केशर यादव, सुलोचना यादव, अनुकूल यादव, अमृत साहू ने कहा डढिय़ा तालाब में सालभर से ज्यादा समय से बिल्कुल भी सफाई नहीं हो पा रही है। तालाब में जलकुंभी काफी मात्रा में होने से निस्तारी के साथ कपड़ा धोने में भी दिक्कत आ रही है। जलकुंभी के चलते पानी में कीड़े भी उत्पन्न हो रहे हैं।

सफाई नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन : नेता प्रतिपक्ष जयंत अटभैया ने कहा डढिय़ा तालाब की सफाई जल्द नहीं किए जाने पर मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जाएगा।

कांकेर। डढि़या तालाब का आधा हिस्सा जलकुंभी से पटा।
खबरें और भी हैं...