- Hindi News
- National
- Bhanupratappur News Chhattisgarh News The Student Who Went To Take The Exam Was Not Found A Case Of Deportation Was Registered
परीक्षा देने गया छात्र नहीं मिलाअपहरण का मामला हुआ दर्ज
लापता छात्र सज्जन पटेल
भानुप्रतापपुर | हायरसेकंडरी स्कूल के 12 वीं के छात्र सज्जन पटेल परीक्षा केंद्र सेंट जोसेफ स्कूल जाने के लिए निकला, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा और न ही घर वापस आया। पुलिस ने अब इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
छात्र के पिता गमड़ी पटेल ने बताया शुक्रवार को सुबह सज्जन पटेल का गणित का पर्चा था। उसकी साइकिल खराब होने से वह एक्सचेंज आफिस बीएसएनएल के सामने सड़क में खड़ा होकर लिफ्ट से परीक्षा केंद्र सेंट जोसेफ स्कूल जा रहा हूं, बोलकर घर से निकला था। इसके बाद किसके साथ गया कहा गया, इसकी कोई खबर नहीं है। परीक्षा खत्म होने के बाद वापस घर नहीं आया। उसका परीक्षा केंद्र में भी पता किया गया तो वहां परीक्षा दिलाने नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। परिजनों का कहना लिफ्ट लिया होगा तो कोई अज्ञात व्यक्ति सीधे लेकर भाग गया होगा। किसी पर शंका भी नहीं व्यक्त किया है।
थाना प्रभारी शशिकला उइके ने बताया कि छात्र की लापता होने पर अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।