पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News There Were No Demands In The Budget The Whole Assistant Teacher Will Surround The Assembly On 16

बजट में मांगें नहीं हुईं पूरी सहायक शिक्षक 16 को विधानसभा का करेंगे घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने बजट में सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं करने पर 16 मार्च को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश महासचिव रवि प्रकाश लोहसिंह ने कहा सरकार ने इस बजट में भी सहायक शिक्षकों की प्रमुख मांग वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति को पूरा नहीं किया, जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी विधायक, मंत्री सहायक शिक्षकों की मांगों से पूर्णरूप से अवगत थे। बजट 2020 में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बजट से निराशा मिली। इस संबंध में संगठन को आश्वस्त किया गया था कि इस वर्ष बजट में शिक्षाकर्मियों की

प्रदेश महासचिव रवि प्रकाश लोहसिंह ने कहा सरकार की कथनी और करनी आखिरकार बजट में दिख ही गई। छत्तीसगढ़ सरकार से बजट 2020 से उम्मीद लगाए बैठे सहायक शिक्षक ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में 10 वर्ष पूरा कर चुके शिक्षकों को क्रमोन्नत उच्चतर वेतनमान देने की बात कही थी। सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया गया था। इन सभी मांगों को लेकर 16 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...