पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kapsi News Chhattisgarh News Three Women Groups Were Given Training To Make Vermi Compost

तीन महिला समूहों को वर्मी खाद बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कापसी | ग्राम पंचायत चाण्क्यपुरी के आश्रित ग्राम सत्यानंदनगर के गौठान में निर्मित 10 वर्मी टांका को तीन महिला स्व सहायता समूह, नबो युवा वर्मी समूह को भरने का प्रशिक्षण कृषि विकास अधिकारी कापसी आरके पटेल द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि टांका को गोबर पानी के गाढ़ा घोल से लिपाई कर हरी पत्तियों से परत बिछाने के बाद उसमें पका गोबर खाद आधा फीट तक भर कर 1 इंच खेत की मिट्टी छिड़काव कर गोबर पानी से तरबतर भिगाने व पुन: हरी पत्तियों की परत डालते हुए पका गोबर आधा फीट फिर 1 इंच खेत की मिट्टी को छिड़कते हुए गोबर पानी से तरबतर भिगाने कहा गया। इस प्रकार पौने दो फीट भर कर 2-3 दिन रखने के बाद ही केचुआ डालने का सलाह दी गई। इससे गोबर का हीट खत्म हो जाएगा। महिलाओं को सलाह दी गई कि वे आज से ही साग-सब्जी, घर के गीला वेस्टेज, गोबर को एक छाया जगह में डाल कर रखना प्रारंभ कर दें। उसे टांका में पुन: भरने की तैयारियां करते रहे। महिला स्व सहायता समूह द्वारा पंचायत से कहा गया कि एक बार हमें ट्रेक्टर ट्रॉली से डेयरी वालों से गोबर खाद का दान कराने कहा। इसके एवज में वर्मी उत्पादन के बाद एक ट्रॉली के बदले 50 किलो का एक बोरी वर्मी खाद वापस किया जाएगा। इस दौरान कृषक मित्र अपूर्व विश्वास, बीरेश तालुकदार, पंचायत सचिव गेंद लाल कोडोपी, रोजगार सचिव सम्मेलाल गोनेकर, उप सरपंच सुबल मंडल आदि उपस्थित थे।

कापसी। महिला समूहों को वर्मी खाद बनाने बताई गई विधि।
खबरें और भी हैं...