पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Time Is Over But Only 30 Become Pie Traffic Problem

समय खत्म लेकिन 30% ही बन पाईसड़क, आवागमन में हो रही दिक्कत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर से लेकर देवरी-पीढ़ापाल मार्ग का निर्माण डेढ़ साल से हो रहा है, लेकिन निर्माण काम अभी तक अधूरा पड़ा है। इस वर्ष मार्च माह में काम पूरा होना था, लेकिन अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत ही काम हो पाया है। निर्माण काम धीमी गति से होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर से लेकर देवरी, पीढ़ापाल मार्ग तक 19.93 किमी में सड़क का निर्माण होना है, जिसमें पीढ़ापाल मार्ग तक सड़क का चौड़ीकरण का काम पूरा होना है, लेकिन निर्माण काम काफी धीमी गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग एजेंसी निर्माण काम करा रही है और दुर्ग की एजेंसी काम करा रही है।

इसमें 16 करोड़ 34 लाख रुपए के लागत से निर्माण काम चल रहा है। इसमें साढ़े 5 मीटर का सड़क चौड़ा है। अभी मार्ग का सड़क की चौड़ाई 3 मीटर है, जो काफी संकरा है। सड़क का निर्माण काम 6 सितंबर 2018 को शुरू हुआ था, जो इसी माह 5 मार्च को पूरा होना था। समय अविध खत्म होने के बाद भी निर्माण का सिर्फ 30 फीसदी ही काम हो पाया है।

आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं

शहर से लेकर कोकपुर-देवरी मार्ग तक की सड़क सकरी है, जिससे कई दुर्घटनाएं हुई हैं। सड़क का कटाव होने से भी हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ठेलकाबोड़ के गोकुल नाग, शिवकुमार शोरी, संतोष सिन्हा, धनसिंग सिन्हा, मालगांव के संदीप ठाकुर ने कहा सड़क काफी संकरी है। निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है।

मौसम के कारण भी
काम हुआ प्रभावित


लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता यूके मेश्राम ने कहा जल्दी निर्माण काम पूरा हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। सड़क का निर्माण काम धीमी गति से चलने को लेकर ठेकेदार को कई बार नोटिस दे चुके हैं। इस सत्र में कई बार बेमौसम बारिश के कारण भी सड़क निर्माण काम प्रभावित हुआ है।

खबरें और भी हैं...