पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhanupratappur News Chhattisgarh News Today Kalar Samaj District President Elect

आज कलार समाजका जिलाध्यक्ष चुनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर | कलार समाज जिला इकाई चुनाव के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव 15 मार्च को सामाजिक भवन माकड़ी सिंगराय में होगा। इसमें ब्लाक पदाधिकारी चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से नामांकन होगी। मतदान, गणना और शाम तक परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष दयाराम जैन दोबारा चुनाव लडऩे की तैयारी में है। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे लोकेश जैन भी तैयारी में है तो सरंगपाल के चरण सिन्हा सहित तीन लोगों का नाम जिलाध्यक्ष के लिए सामने आ रहा है। नामांकन में स्थिति स्पष्ट होगी कि कितने दावेदार चुनाव मैदान में होंगे। इस चुनाव में दस ब्लाक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला वर्ग के ब्लाक पदाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ के भी पदाधिकारी मतदान करेंगे।
खबरें और भी हैं...