- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Tomatoes Broken Due To Bad Weather Now Selling At 5
खराब मौसम के कारण तोड़े टमाटर, अब ~5 में बिक रहे
अधिकारी कह रहे- 10% सब्जी फसल को नुकसान
उद्यान विभाग के सहायक संचालक वीके गौतम ने कहा 10 प्रतिशत सब्जी फसल को नुकसान हुआ है। फील्ड में जाकर फायनल सर्वे कर नुकसान की रिर्पोट बनाने कहा गया है। जहां ओलावृष्टि हुई है वहां नुकसान ज्यादा हुआ है।
कांकेर | बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से सब्जी फसल को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। खासकर टमाटर, फूल गोभी फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। फसल खराब होने की आशंका से बड़ी संख्या में किसानों ने टमाटर तोड़ लिए। आवक ज्यादा होने से टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आई है। टमाटर की क्वालिटी भी खराब हुई है। यही कारण है सप्ताह भर पहले तक 20 रूपए किलो बिकने वाला टमाटर 5 से 10 रूपए किलो बिक रहा है।
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से सब्जी फसल को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जिले में सब्जी फसल 9 हजार हेक्टेयर में लगी है। टमाटर फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। टमाटर का रंग बदल गया है। 20 दिन पहले टमाटर 20 रूपया किलो तक बिक रहा था जो वर्तमान में 5 से 10 रूपए किलो बिक रहा है। टमाटर के बाद फूल गोभी, धनिया को नुकसान हुआ है। खेतो में लगी गोभी का फूल झड़ रहा है। धनिया फसल भी झड़ रही है।
भिंडी फसल को भी नुकसान हुआ है। ग्राम नंदनमारा के संजय पटेल ने कहा उन्होने एक एकड़ में टमाटर फसल लगाई थी। बेमौसम बारिश से 40 प्रतिशत टमाटर फसल को नुकसान हुआ। सब्जी व्यवसायी रवि इंदौरिया ने कहा भिंडी डेढ़ एकड़ में लगाया था। 25 प्रतिशत भिंडी ही सुरक्षित है शेष खराब हो गई।