पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Antagarh News Chhattisgarh News Training Information Given On Corona Virus

प्रशिक्षण... कोरोना वायरस पर दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भानुप्रतापपुर | मितानित कार्यक्रम के तहत मितानिनों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें लगभग 150 मितानिनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा वर्तमान में कोराना वायरस संक्रमण को लेकर स्कूल, कॉलेज को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है, यहां तक आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद किया गया है। भानुप्रतापपुर में मितानिनों को 24 वां चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को वेलनेस सेंटर के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें कोरोना वायरस को लेकर प्रशिक्षण जारी रहेगा या नहीं इसको लेकर भ्रम की स्थिति थी। इसको लेकर सीएमएचओ डॉ जेएल उयके से चर्चा करने पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग में प्रशिक्षण आदि के लिए कोई रोक नहीं है। मितानिनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में मितानिनों को कोरोना वायरस फैलने के कारण लक्षण, क्या सावधानी बरते यह जानकारी भी दी जाएगी।
खबरें और भी हैं...