- Hindi News
- National
- Bhanupratappur News Chhattisgarh News Two Students Went To Take The Exam One Did Not Reach Home
परीक्षा दिलाने निकले थे दो छात्र, एक घर नहीं पहुंचा
भानुप्रतापपुर | 10 वीं एवं 12 वीं वार्षिक परीक्षा दिलाने के नाम से घर से निकले दो छात्र गायब हो गए थे। इसमें से एक छात्र तो वापस लौट गया, लेकिन दूसरा छात्र अब तक वापस नहीं लौटा है। गुरूवार को निजी स्कूल के 10 वीं कक्षा में पढ़ाने वाला छात्र शुभम दर्रो घर से पेपर दिलाने के लिए घर सेे निकला, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने उसकी पड़ताल शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम करीब 5 बजे छात्र वापस घर लौटा। उसने पूछताछ में बताया कि उसे पेपर दिलाने का मन नहीं था, इसलिए पेपर दिलाने नहीं गया। वहीं शुक्रवार को निजी स्कूल के 12 वीं का छात्र सज्जन पटेल घर से सुबह पेपर दिलाने के लिए निकला। वह भी पेपर दिलाने नहीं पहुंचा।