पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Weight Festival Will Not Be Held In Bastar But 400 Couples Government Wedding Will Be Held At Block Level

बस्तर में नहीं मनेगा वजन त्योहार, लेकिन ब्लॉक स्तर पर कराई जाएगी 400 जोड़ों की सरकारी शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर| कोराना वायरस को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्वीमिंग पूल, लाइब्रेरी, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया था। जारी आदेश के तहत जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाएं तो बंद कर दी गई हैं लेकिन महिला बाल विकास मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पहले से तय किए 400 जोड़ों की सरकारी शादी कराने की योजना बना रहा है। 15 मार्च को होने वाली सरकारी शादी के आयोजन को निरस्त कर अब इस शादी को हर ब्लॉक में कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत लक्ष्य पूरा करने विभाग ने 20, 21 , 22 मार्च की तारीख तय की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने कहा कि 16 मार्च से वजन त्यौहार मनाया जाना था लेकिन कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत इसे तो टाल दिया गया है लेकिन सरकारी शादी को निरस्त करने अब तक कोई आदेश नहीं आया है। एक स्थान पर बहुत ज्यादा लोग इकट्ठे न हों इसलिए एक साथ जिला मुख्यालय में होने वाली शादी की जगह अब हर ब्लॉक में शादी की जाएगी। गौरतलब है कि इस साल वजन त्यौहार के माध्यम से कुपोषण को पता लगाने के लिए महिला बाल विकास विभाग 72 हजार बच्चों का वजन करने की योजना बनाई थी।
खबरें और भी हैं...