पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanker News Chhattisgarh News Will Put The Matter Of Regularization On Board

बोर्ड में रखेंगे नियमितीकरण का मामला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर | छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा दस सूत्रीय मांगपत्र पर चलाये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के बीच में पावर कंपनी प्रबंधन के बुलावे पर चेयरमेन शैलेन्द्र कुमार शुक्ला से द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में महासंघ द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और कैशलेस मेडिकल सुविधा का मामला अगले बोर्ड बैठक में लिए जाने की सहमति बनी। इसके अलावा बैठक में ठेका आउटसोर्स कर्मचारियों को महीनों से वेतन भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत पर चेयरमेन द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही के कहा। क्षेत्रीय स्तर पर प्रबंधन, महासंघ व ठेकेदारों के मध्य तत्काल त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कर समस्याओं के निराकरण करने की बात कही।

पदों को अपग्रेड करने में देरी पर जताई नाराजगी : तकनीकी व कार्यालयीन कर्मचारियों के पदों को अपग्रेड किए जाने के मामले में जनरेशन ट्रांसमिशन डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के एचआर विभाग द्वारा विलंब किए जाने पर चेयरमेन द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। तत्काल इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा। महासंघ से भी प्रस्ताव मांगते हुए एचआर के साथ बैठकर प्रारूप को अंतिम रूप दिए जाने कहा।

बैठक में हरीश पांडे, व्हीके साय, पीसी पारधी, गोपाल खंडेलवाल, अतुल तिवारी, डॉ. केएस छाबडा, रमेश राव, अल्पना तिवारी, पंकज सिंह, प्रदीप राठौर, महासंघ अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल, महामंत्री हरीश चौहान आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...