- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Woman Dies After Drinking Well In Tonkapara
टंहकापारा में कुएं मेंगिरकर महिला की मौत
कांकेर | हल्बा चौकी के ग्राम टंहकापारा में कुएं से पानी निकालने के दौरान महिला गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टंहकापार निवासी गंगाबाई पटेल (53) पति स्व. नयनूराम 13 मार्च को 5.30 बजे मंजन करने के
बाद कुएं से पानी निकाल रही थी। पानी खींचते हुए अचानक कुएं में गिर गई। इसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।