लोगों की सेवा करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
पखांजूर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता तारक देवनाथ ने पखंाजूर क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रही महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पखांजूर में पदस्थ एसडीएम पखांजूर निशा नेताम, डॅाक्टर सोनाली वैष्णव, डॉ. वंदना गार्डिया सहित नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष देवली कोड़ोपी को भी सम्मानित किया गया। एलआईसी अभिकर्ता तारक देवनाथ ने बताया आज हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरूषों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हंै। वे हर वर्ष क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को 8 मार्च को सम्मान करते हैं।
महिला का सम्मान करते हुए।