- Hindi News
- National
- Kanker News Chhattisgarh News Women Should Take Advantage Of Government Schemes Mandavi
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं महिलाएं: मंडावी
लखनपुरी। महिलाओं से परिचय लेते विधानसभा उपाध्यक्ष मंडावी।
लखनपुरी | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम बोदेली में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी थे। मंडावी ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार बहुत से कार्यक्रम चला रही है।
इसका फायदा उठा कर महिलाएं अपने परिवार एवं समाज को सुदृढ़ कर सकती हैं। हम सबको प्रण लेना चाहिए कि आने वाला समय में किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए एवं समाज में पिछड़े हुए महिलाओं को आगे लाने के लिए उनकी शिक्षा एवं रोजगार के लिए सब मिलकर प्रय| करेंगे। अप्रैल महीना में ब्लॉक स्तर पर महिलाओं का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं पर बात की जाएगी। उन्होंने गांव वालों की मांग पर शीतला मंदिर बोदेली के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस नरेंद्र यादव ने कहा महिलाएं पहले अबला होती थी, लेकिन अब सबला है। जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और पढ़ाई लिखाई से लेकर रोजगार में भी अच्छा नाम कमा रही हैं। महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी को पुरस्कृत किया गया।