पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News 25 Fix Points Security By Making Camp At 5 Places

25 फिक्स प्वाइंट, 5 जगहों पर कैंप बनाकर सुरक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली 10 मार्च को है। इस दिन सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। होलिका दहन की रात से होली के पूरे दिन 25 फिक्स प्वाइंट पर फोर्स तैनात रहेगी। शहर 200 सुरक्षाबलों की जद में होगा। इस दौरान त्योहार में हुड़दंग मचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें पकड़कर सीधे हिसारत में लिया जाएगा।

होली के पूर्व सोमवार को पुलिस ने कवर्धा शहर में फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली थाना कवर्धा से निकलकर फोर्स ने अंबेडकर चौक, राजमहल चौक, मठपारा, कचहरी पारा, दर्री पारा, रायपुर नाका, नवीन बाजार, ऋषभदेव चौक, वीर स्तंभ चौक होने वाले शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर घूमे। शांतिपूर्वक होली मनाने को लेकर पुलिस ने अपील की। कवर्धा शहर के अलावा पंडरिया, लोहारा, बोड़ला, चिल्फीघाटी समेत सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

शहर में 5 जगहों पर अस्थायी पुलिस कैंप: होली के दिन लोगों की मदद करने और हड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए शहर में 5 जगहों पर अस्थायी पुलिस कैंप खोलेंगे। ये कैंप वीर स्तंभ चौक, नवीन बाजार, लोहारा नाका रोड, रायपुर रोड, मिनीमाता चौक पर खोला जाएगा। प्रत्येक कैंप में 5-5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 5 पेट्रोलिंग पार्टी रहेगी, जो शहर में घूमते रहेगी। त्योहार में कोतवाली पुलिस ने 7 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को हिरासत में लिया है।

इन नंबरों पर कॉल करें

होली के दिन वाद-विवाद होने या कोई अन्य परेशानी होने पर लोग हेल्पलाइन से मदद ले सकते हैं। इमरजेंसी मदद के लिए डॉयल 112, 100, 108 और 102 पर कॉल कर सकते हैं। होलिका दहन व होली के दिन बिजली संबंधी शिकायतों के लिए 07741-232238 और 6269506551 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कवर्धा. होली को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। सुरक्षा के लिए जगह-जगह चेक पाइंट बनाए गए हैं।
खबरें और भी हैं...