पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News 5 Rupee Mask For 25 Rupees Three Layer N 95 Mask Not Only In The Market

5 रुपए वाला मास्क 25 रुपए में, थ्री लेयर का एन-95 मास्क बाजार में ही नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेरोना का जिले में अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन इसका खौफ दिखने लगा है। इसके चलते जिले में दहशत का माहौल है। इधर शहर में बचाव के लिए आवश्यक मास्क के संकट ने दोहरा संकट खड़ा कर दिया है। बाजार में मास्क नहीं मिल रहे हैं। डिमांड बढ़ने पर विक्रेताओं ने 5 रुपए के मास्क की कीमत बढ़ाकर 25 रुपए कर दिया है। बाजार में थ्री लेयर वाला एन- 95 मास्क नहीं है। यह करीब 200- 300 रुपए में मिलता है। जो धूल- धुएं के साथ वायरस को भी रोकता है। शहर के मेडिकल स्टोर्स में पिछले दस दिनों से मास्क नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा शहर के एक दो मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर किसी में भी सैनेटाइजर उपलब्ध नहीं है।

बचाव: साबुन व हैंडवाश का करें इस्तेमाल

सीएमएचओ एसके तिवारी ने बताया कि लोगों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। अब तक जिले में एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस वायरस से बचाव ही इसका इलाज है। अगर सैनिटाइजर नहीं है तो चिंता की जरुरत नहीं है। बाहर लोगों से मिलते वक्त हाथ न मिलाएं। साथ ही बाहर से घर आएं तो साबुन या हैंडवॉश से अपने हाथ धोएं। भीड़ भाड़ वाले जगहों से बचे। यह वायरस हवा में ज्यादा देर जिंदा नहीं रहता है। इससे प्रभावित होने की आशंका तभी सबसे ज्यादा रहता है। जब कोई इससे पीड़ित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आता है। मौसम में बदलाव के साथ इस रोग के फैलाव का सिलसिला भी रुक जाएगा। मार्च के अंतिम दिनों तक तापमान बढ़ेगा तो स्थिति नियंत्रित होने लगेगी।

जांच के बाद कार्रवाई

जिला अस्पताल में डॉक्टरों से लेकर नर्स, चपरासी तक मास्क का उपयोग कर रहे है। लेकिन अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों को कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराया गया है। शहर में 5 रुपए के मास्क को तीन गुना दाम में बेचा जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अब कोई कदम नहीं उठाया है। सीएमएचओ एसके तिवारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

का असर

इधर, सैनिटाइजर की होने लगी कमी

कोरोना के कारण थर्मामीटर का बाजार भी प्रभावि हो रहा है। सादा थर्मामीटर 50- 90 रुपए में मिलता है। वही डिजिटल थर्मामीटर की कीमत 120 से लेकर 250 रुपए तक मिल रहे हैं। वहीं केवल एक दो मेडिकल स्टोर्स में सैनिटाइजर मिल रहे हैं। लेकिन डिमांड बढ़ने के साथ कमी होने लगी है।

जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

सीएमएचओ ने बताया 17 मार्च को जिला अस्पताल में बैठक रखी गई है। जहां जिलेभर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कमचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पांपलेट व बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बढ़ गई है परेशानी

अस्पताल में सर्दी खांसी, बुखार सहित 250-300 मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के पास लोगों को जागरूक करने की कोई प्लानिंग नहीं है। इधर स्वास्थ्य विभाग बचाव की तैयारी किए जाने का दावा कर रहा है। सिविल सर्जन डॉ. सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। 50 वीटीएम किट व सेफ्टी किट और थ्री लेयर मास्क, येन मास्क उपलब्ध है।
खबरें और भी हैं...