पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News 500 Bribe Sought For Taking Crop Compensation Application Patwari39s Sacked Charge

फसल क्षतिपूर्ति आवेदन लेने 500 घूस मांगा, पटवारी का छिना प्रभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डोंगरिया कला हल्का नंबर-43 के पटवारी योगेन्द्र मिश्रा को प्रभार से हटा दिया है। आरोप है कि उसने फसल क्षतिपूर्ति आवेदन के नाम पर किसान से 500 रुपए घूस मांगा था। घूस न देने की स्थिति में किसान का आवेदन लेने से मना दिया। मामले की शिकायत पंडरिया एसडीएम प्रकाश टंडन से की गई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी योगेन्द्र मिश्रा को हटा दिया। उसके स्थान पर हल्का नंबर-36 के पटवारी भागबली घृतलहरे को संपूर्ण प्रभार दिया है।

बेमौसम बारिश और ओले गिरने से चना फसल खराब हो गई है। अब किसानों को फसल बीमा से मिलने वाले मआवजे से आस बंधी है। फसल क्षतिपूर्ति के लिए किसान आवेदन लेकर पटवारी के पास जा रहे हैं। शनिवार को ग्राम चरखुरा कला के किसान जगन्नाथ रात्रे फसल क्षतिपूर्ति आवेदन लेकर पटवारी योगेन्द्र मिश्रा के पास गए थे।

पहले भी हुई शिकायत

मामला अक्टूबर 2019 का है। हल्का नंबर-43 में पदस्थ पटवारी योगेन्द्र मिश्रा के खिलाफ ग्रामीणों व किसानों ने एसडीएम के पास शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। चरखुरा कला के तत्कालीन सरपंच बिसेन चंद्रवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी योगेन्द्र नामांतरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम जोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
खबरें और भी हैं...