- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News 69 Patients Examined In Free Health Camp
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 69 मरीजों की हुई जांच
पंडरिया| राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विश्व कर्ण दिवस पर शुक्रवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे मरीजों की जांच की गई। साथ ही पुराने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया। शिविर में 69 मरीजों की जांच की गई। बीएमओ डॉ. बीएल राज ने लोगों को कान की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक किया। मंगलवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों के कान की जांच किया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. ध्रुव ऑडियोलॉजिस्ट अनिल कुर्रे,सहायक लक्ष्मी साहू मौजूद रहे।