पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pandriya News Chhattisgarh News After Keeping The Reward Of 5 Thousand Rupees We Could Not Find Forest Buffalo

5 हजार रुपए इनाम रखने के बाद भी नहीं ढूंढ पाए वनभैंसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व पश्चिम पंडरिया वन परिक्षेत्र के ग्राम पुटपुटा अंतर्गत झंडीडोंगरी जंगल के पास घायल वन भैंसा दिखा था। विभाग द्वारा बीते हफ्ते रविवार से नजर रखा जा रहा था। लेकिन सोमवार से वन भैंसा गायब हो गया। ऐसे में विभाग द्वारा लगातार जंगल में खोजबीन किया गया। विभाग ने अभी तक घायल वन भैंसा को नहीं ढंूढ सका। इसे देखते हुए विभाग द्वारा वन भैंसा की जानकारी देने पर 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी किया। लगातार एक हफ्ते तक खोजबीन करने के बाद भी वनभैंसा का पता नहीं चल सका है। वहीं विभाग ने इस जानवर की खोजबीन करने रायपुर से विशेष टीम को बुलाई, जो नाकाम रही। अब जंगल से खोजबीन करने वाली टीम वापस लौट गई है। विभाग को उम्मीद हैं कि घायल वन भैंसा जंगल में चला गया होगा।

इन्फेक्शन का खतरा: एक हफ्ते पहले वनभैंसा को देखा गया था तो उसके पैर में चोट का निशान था। शिकारियों ने शिकार के उद्देश्य से वनभैंसा के उपर हमला किया था। वर्तमान में इस जानवर को इसलिए ढूंढ़ा जा रहा है क्योंकि वह घायल है। पैर में चोट होने के कारण आने वाले समय में इन्फेक्शन का खतरा है उसे नुकसान हो सकता है।

**
खबरें और भी हैं...