पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saja News Chhattisgarh News Anicut Will Be Built On Surhi River To Increase Water Level Bhoomipujan

जलस्तर बढ़ाने के लिए सुरही नदी पर बनेगा एनीकट, हुआ भूमिपूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने सुरही नदी में एनीकट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने देवकर सहित 3 ग्राम में एनीकट निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान आरोप लगाते कहा कि बीते 15 वर्षों में प्रदेश में रही भाजपा सरकार ने यहां कुछ नहीं किया। अब कांग्रेस की सरकार में विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता।

मंत्री चौबे ने कहा कि साजा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की गंगा बहने की शुरुआत हो चुका है। 24 सौ करोड़ रुपए इस बजट में साजा विधानसभा को मिला है। कैबिनेट मंत्री ने बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव देवकर, सोनपानडर, बरगांव, सोनपुरी, कोनिया खुर्द, तुमरीपार में सुरही नदी पर नवनिर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने सुरही नदी, खारुन नदी, छिपनिया नदी में बीते 15 वर्षों में एक भी स्टॉप डैम, एनीकट का निर्माण नहीं किया।

अब लगातार भूमिपूजन हुआ है। पूरे नदी नालों में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जलस्तर बना रहेगा। आने वाले समय में किसानों के लिए भी सिंचाई के लिए सबसे उपयुक्त साधन बन सके, यह सरकार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष साजा दिनेश वर्मा समेत संतोष वर्मा, जंत्री बाई साहू, अजय अग्रवाल, पन्नालाल जैन, राधे श्याम देवांगन, बलदाऊ प्रसाद मिश्रा, अमृत लाल गुप्ता, स्माइल बेग, विनोद कुंजाम, पार्षद मिथुन कुमार, सत्य कुमार सिन्हा, मनोज शर्मा, मनीष, लक्ष्मी राम देवांगन, विजय चौबे, कमल, सुरेश, कृति देवांगन समेत कार्यकर्त व क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

देवकर. नगर पंचायत में एनीकट का भूमिपूजन करते मंत्री रविंद्र चौबे।
खबरें और भी हैं...