- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Application For The Entrance Examination Till 31 March
प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 31 मार्च तक
कवर्धा|भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अधीन कृषि विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी और जेआरएफ/ एसआरएफ स्तर पर ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (एआईईईए) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मानव संसाधन मंत्रालय से गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 15 जून को घोषित किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो के लिए छात्रों का एडमिशन होगा।