पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Army Recruitment Rally At Kawardha Outdoor Stadium From 16 April

16 अप्रैल सेे कवर्धा के आउटडोर स्टेडियम में थल सेना भर्ती रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाआंे के लिए 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भर्ती रैली का आयोजन जिला मुख्यालय कवर्धा के आउटडोर स्टेडियम में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक रोजगार कार्यालय में भी आवेदन कर सकेंगे। जिसमें सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी) पद के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष छह माह से 21 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण व प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।

सैनिक लिपिक क्लर्क, स्टोर कीपर पद के लिए आयु 17 वर्ष 6 माह से 23 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या समकक्ष पास (कला, वाणिज्य या विज्ञान विषयों में) कम से कम कुल 60 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। 12 वीं कक्षा में अंग्रेजी व गणित, अकाउंट, बुक कीपिंग में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य होना चाहिए। सैनिक तकनीकी पद के लिए आयु 17 वर्ष 6 माह से 23 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंको में उत्तीर्ण व प्रत्येक विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो। सैनिक नर्सिंग सहायक (सैनिक नर्सिंग सहायक, वेटनरी) पद के लिए आयु 17 वर्ष 06 माह से 23 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या समकक्ष कक्षा अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, वनस्पति और प्राणी विज्ञान विषयों सहित कम से कम 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी थलसेना की वेबसाइट से ऑनलाइन पंजीयन व आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है।

खबरें और भी हैं...