- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Asked For A False Complaint And Asked For Rs Case Filed Against Woman Patwari
झूठी शिकायत की धमकी देकर मांगे रु. महिला पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज
राजनांदगांव|झूठी शिकायत की धमकी देकर रुपए मांगने के आरोप में महिला पटवारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। डोंगरगांव ब्लाक में पदस्थ पटवारी रितु बोरकर के खिलाफ धारा 384, 388, 389 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल महिला पटवारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पटवारी रितु वर्मा पर उन्हें के ब्लाक में पदस्थ वरिष्ठ पटवारी की प|ी ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता उषा मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उनके पति ऐशवर्य मिश्रा के अधीनस्थ रितु बोरकार कार्यरत थी, लेकिन रितु के व्यवस्था को देखते हुए उनके पति ने उसे कार्य में सहयोग करना बंद कर दिया। इसके बाद से रितु लगातार उन्हें झूठी शिकायत कर फंसाने की धमकी देती रही। पूर्व में भी ऐश्वर्य मिश्रा के खिलाफ उन्होंने शिकायत की थी। उषा मिश्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला पटवारी रितू लगातार उनके पति से रुपयों की मांग करने के लिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इससे पूरा परिवार परेशान था, इसके अलावा उन्हें घर में आकर कई बार धमकी तक दी जा चुकी है। मामले की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला पटवारी रितु बोरकर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले को लेकर पूर्व में कोतवाली थाने में जमकर हंगामा भी मच चुका है।