- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Bad Not A Meadow It39s A Volleyball Ground
बदहाली... घास का मैदान नहीं ये वॉलीबॉल ग्राउंड है
यह ग्राउंड पूरी तरह से अनुपयोगी है: खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरदार पटेल में बना वॉलीबॉल ग्राउंड औचित्यहीन है। अब इसे करपात्री स्टेडियम में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि खिलाड़ियों को सुविधा का लाभ मिल सके। वॉलीबॉल ग्राउंड की शिफ्ट हो जाने से सरदार पटेल मैदान में जगह बढ़ जाएगी।
कवर्धा| ये तस्वीर सरदार पटेल मैदान में करीब 20 लाख रुपए खर्च कर तैयार किए गए वॉलीबॉल ग्राउंड की है, जो घास के मैदान में तब्दील हो गया है। मैदान को बने 5 साल हो चुके हैं, लेकिन यहां एक भी बार खेल स्पर्धा नहीं हुई।