पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैगिन लड़की को अगवा कर पिलाई शराब, फिर दुष्कर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम गौरमुड़ में एक 14 साल की बैगिन लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।

आरोपी तिलक उर्फ भोला पिता दुखुराम यादव ग्राम गौरमुड़ का रहने वाला है। घटना 2 मार्च की है। दीगर गांव की रहने वाली पीड़ित लड़की गन्ना खेत में काम करने आई थी तभी आरोपी की नीयत उस पर बिगड़ गई। लड़की को जबरदस्ती अपने घर ले गया, जहां उसे छककर शराब पिलाई। आरोपी ने नशे की हालत में लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने अपने ससुरालवालों को बताया, तब खुला मामला: आरोपी तिलक शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़ित लड़की को शादी करुंगा कहकर अपने साथ ही रखा था। लड़की के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। घटना के सप्ताहभर बाद आरोपी ने कॉल करके अपने ससुरालवालों को बताया कि उसने बैगिन लड़की के साथ गलत कर दिया है। उसे प|ी बनाकर साथ रखने की बात कही। तब पूरा मामला खुला।

जेल भेजा: मामला खुलने पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी तिलक उर्फ भोला को हिरासत में लिया। पीड़ित लड़की ने आपबीती बताई। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 366, 342, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

कवर्धा. आरोपी तिलक उर्फ भोला, गले में गमछा पहने।
खबरें और भी हैं...