कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगाई गई रोक
कवर्धा| कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जिले में नोवेल कोरोना वायरस के रोकथाम और जिला स्वास्थ्य अमले की तैयारियों के संबंध जानकारी दी।
बताया कि देश के विभिन्न स्थानों में कोरोना वायरस के प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं। इस वायरस से होने वाले संक्रमण के बचाव व रोकथाम के लिए जिला स्तरीय पर तैयारियां की जा रही है। इसके तहत जिले में आगामी आदेश तक सभी कार्यालय, अशासकीय संस्थाओं में बायोमेट्रिक उपस्थित पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। ऐसे कोई भी कार्यक्रम जिसमें भीड़ एकत्रित हो रहे हैं, जन-समारोह आदि वर्तमान में स्थगित रखें जाएं। यदि कहीं जन-समारोह का आयोजन किया जा रहा हो, तो आयोजनकर्ता उक्त स्थल पर सभी प्रकार की आवश्यक सावधानी बरतने कहा गया है।